रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- नौजवान पूछता है कि जब सरकार में थे, तब क्या किया था? जो अब करोगे – Up: Cm Yogi To Hand Over Appointment Letters To 1,594 Newly Selected Candidates, Including 201 Auditors And 1,
लखनऊ

यूपी:सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- नौजवान पूछता है कि जब सरकार में थे, तब क्या किया था? जो अब करोगे – Up: Cm Yogi To Hand Over Appointment Letters To 1,594 Newly Selected Candidates, Including 201 Auditors And 1,

November 27, 2026


UP: CM Yogi to hand over appointment letters to 1,594 newly selected candidates, including 201 auditors and 1,

सीएम योगी।
– फोटो : यूट्यूब

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नौजवान पूछता है कि जब आप सरकार में थे, तब क्या किया था? अब क्या करोगे? मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था। युवा पलायन करते थे, किसान आत्महत्या करते थे और बेटियां भी सुरक्षित नहीं थीं।

सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में भर्ती और विकास पर परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार हावी था। उन्होंने आरोप लगाया कि चाचा-भतीजा की जोड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त रहती थी और सरकारी नौकरियों से लेकर विकास योजनाओं तक में जनता के हितों की अनदेखी की जाती थी। पहले सैफई नौकरी खा जाता था, जबकि आज पारदर्शी व्यवस्था के तहत योग्य युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X