रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जो बचे हैं संग समेट लो:पूनम पांडे ने साधा हानिया आमिर पर निशाना, बोलीं- अब आपको इस देश की जरूरत क्यों पड़ी – Poonam Pandey Slammed Hania Aamir Ahead Of The Release Of Jo Bachay Hain Sang Samait Lo
बॉलीवुड

जो बचे हैं संग समेट लो:पूनम पांडे ने साधा हानिया आमिर पर निशाना, बोलीं- अब आपको इस देश की जरूरत क्यों पड़ी – Poonam Pandey Slammed Hania Aamir Ahead Of The Release Of Jo Bachay Hain Sang Samait Lo

November 27, 2026


Poonam Pandey slammed Hania Aamir ahead of the release of Jo Bachay Hain Sang Samait Lo

पूनम पांडे, जो बचे हैं समेट लो

विस्तार

पाकिस्तानी सीरियल ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को लेकर भारत में काफी विवाद हो रहा है। इस मुद्दे पर पूनम पांडे ने भी अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर पर तंज कसा। इसके साथ पूनम ने पाकिस्तानी कलाकारों से सवाल किया। 

हानिया आमिर पर क्या बोलीं पूनम? 

पूनम पांडे अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सीरियल  ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘लोग बोलते हैं हम कला हैं, कलाकार हैं, और कलाकारों के बीच भेद-भाव नहीं होना चाहिए। बड़े प्यार से सबको एक साथ चलना चाहिए। बहुत दिलचस्प कलाकार हैं, हनिया आमिर। ऐसे बहुत सारे कलाकार हैं जिन्होनें वॉर के वक्त इंडिया के बारे में चीजें बोलीं थी। जब युद्ध चालू होता है, तो आप हमारे बारे में इतना बुरा-भला बोलते हैं, बेझिझक और सार्वजनिक रूप से बोलते हैं। और जब आपको जरुरत पड़ती है तो आपकी मोहब्बत याद आ जाती है। मुझे आपकी ये बात समझ नहीं आती. अपने बयानों पर कायम रहें।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X