यूपी बोर्ड :जिले में 20 जनवरी में शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं – Up Board: Practical Examinations In The District Will Begin On January 20
हापुड़। यूपी बोर्ड वर्ष-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 जनवरी में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हापुड़ जिले को दूसरे चरण में शामिल किया गया है। इसमें 20 जनवरी से लेकर 28 जनवरी के बीच परीक्षाएं संपन्न करानी होंगी।
परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के आयोजन की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को भी कहा गया है, ताकि आवश्यकता पडऩे पर उसका अवलोकन किया जा सके। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा उनके अग्रसारण केंद्र के विद्यालय में कराई जाएगी।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 40 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 27,074 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 15,155 और इंटरमीडिएट के 11,919 छात्र-छात्राएं हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी।
