शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

यूपी बोर्ड :15 तक अपलोड करना होगा शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा – Up Board: Data Of Teachers And Staff Must Be Uploaded By The 15th

November 1, 2026


मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 से पहले जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सत्यापन में अपलोड किया गया विवरण गलत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 15 नवंबर तक अपलोड तक करना होगा। विद्यालयों को शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और विषय का विवरण सही दर्ज करना होगा। स्नातक, परास्नातक के विषयों के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे। विद्यालय छोड़ चुके या दिवंगत शिक्षकों, कर्मचारियों के नाम हटाने और नवनियुक्त कर्मियों का विवरण जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एक शिक्षक का नाम दो विद्यालयों में दर्ज नहीं होना चाहिए। डिबार शिक्षक और प्रधानाचार्यों को संबंधित श्रेणी में दर्शाना होगा।सत्यापन के दौरान विद्यालय प्रशासन की तरफ से पोर्टल पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अपलोड किए गए विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तदायी होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X