शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:सिपाही पर फायरिंग के आरोपी के घर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, बाप-बेटे समेत दो गिरफ्तार; मशीनें बरामद – Varanasi Illegal Mini Gun Factory Busted Father And Son Running Operation Pistols Cartridges Machinery Seized
भदोही

वाराणसी:सिपाही पर फायरिंग के आरोपी के घर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, बाप-बेटे समेत दो गिरफ्तार; मशीनें बरामद – Varanasi Illegal Mini Gun Factory Busted Father And Son Running Operation Pistols Cartridges Machinery Seized

November 1, 2026


Varanasi Illegal mini gun factory busted father and son running operation pistols cartridges machinery seized

लंका थाना क्षेत्र का मामला।

विस्तार

कमिश्नरेट वाराणसी के थाना लंका क्षेत्र की पुलिस ने सामनेघाट के शिवाजी नगर कॉलोनी में छापा मारकर अवैध शस्त्र निर्माण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मिनी गन फैक्ट्री से भारी मात्रा में बने-अधबने हथियार, कारतूस और इन्हें तैयार करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।  पिता पुत्र समेत तीन आरोपियों को लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया। पिता विमल कांत और बेटा अंजनी नंदन झा फैक्ट्री संचालित कर रहे थे।

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया की थाना लंका पुलिस को पूर्व में हुई फायरिंग की घटनाओं के संबंध में असलहा तस्करों और उनके ठिकानों के बारे में गुप्त सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा द्वारा मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा के मोबाइल नंबर के सीडीआर का गहनता से अवलोकन किया। संदिग्ध नंबर की लोकेशन और बातचीत के आधार पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इस अवैध कारखाने का राज खुला।  

सिपाही अमित शुक्ला पर फायरिंग मामले में अंजनी नंदन झा आरोपी है। लंका पुलिस ने एक दिन पूर्व मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X