शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी में एक और पति का कत्ल:’रामसेवक को भगवान के पास मैंने पहुंचा दिया, चार बजे…’; प्रेमी और पत्नी का ऑडियो – Etah Murder: Wife Allegedly Kills Husband With Lover, Dumps Body In Drain
एटा

यूपी में एक और पति का कत्ल:’रामसेवक को भगवान के पास मैंने पहुंचा दिया, चार बजे…’; प्रेमी और पत्नी का ऑडियो – Etah Murder: Wife Allegedly Kills Husband With Lover, Dumps Body In Drain

November 11, 2026


Etah Murder: Wife Allegedly Kills Husband With Lover, Dumps Body in Drain

Etah Murder
ग्राफिक्स

विस्तार

एटा के गांव भदवास में अवैध संबंध के चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू से गला रेतने के बाद शव को हाईवे किनारे नाले में फेंक दिया। दिवाली से लापता 40 वर्षीय रामसेवक का शव मंगलवार को बरामद होने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई भूप सिंह ने बताया कि रामसेवक दिल्ली में गाड़ी चलाता था और मॉडल टाउन इलाके में रहता था। साल 2008 में उसकी मुलाकात बिहार के बेगूसराय निवासी सीमा से हुई थी। सीमा का पति सनोज चौधरी रामसेवक के साथ ही काम करता था। इसी बीच सीमा और रामसेवक के बीच संबंध बन गए। 

दोनों ने वर्ष 2009 में हाथरस की अदालत में कोर्ट मैरिज कर ली। सीमा के पहले पति से तीन बच्चे थे, जो तलाक के बाद पति के पास ही रहते हैं। रामसेवक से शादी के बाद सीमा को एक बेटी और बेटा हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X