समय पर जांच और नियमित दवाओं से एचआईवी संक्रमित महिलाएं भी स्वस्थ बच्चों को जन्म दे रही हैं। पिछले दो वर्षों में कुल 83 एचआईवी पॉजिटिव महिलाएं मां बनीं। इनमें 82 बच्चों की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई है।
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्ट सेंटर (आईसीटीसी) के ये आंकड़े एचआईवी संक्रमित दंपतियों को जीवन की उम्मीद दे रहे हैं। चिकित्सक असुरक्षित संबंध के अलावा सुई, सिरिंज या इस्तेमाल किए जा चुके ब्लेड के दोबारा प्रयोग में भी एचआईवी संक्रमण का खतरा बताते हैं।