फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। अभिनेता अनुपम खेर निर्देशक की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब उन्होंने आगामी फिल्म पर भी अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त की है।
क्या था अनुपम का पोस्ट?
अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सूरज, क्या फिल्म बनाई है आपने सूरज बड़जात्या उन लोगों में से हैं जिन्हें आज भी पूरा यकीन है कि अच्छाई हमेशा काम करती है। इतने वक्त में उनका ये यकीन जरा भी नहीं बदला। शायद इसलिए कि सूरज खुद अपनी जिंदगी में उस अच्छाई को जीते हैं। कल रात मैंने ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखी। मां का रिव्यू तो आप तक पहुंच ही चुका है। मां ने अपने दिल से सौ में से सौ नंबर दिए। अब मेरी बारी थी। सूरज की तारीफ करो तो उन्हें झिझक महसूस होती है।’