Chandigarh News:ड्डूमाजरा स्कूल के दिवाली मेले में बच्चों ने दिखाई हुनर की चमक – Children Showcased Their Talent At The Dadu Majra School Diwali Fair
खुद तैयार उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी, पूर्व मेयर कुलदीप सिंह ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, डड्डूमाजरा में हेडमिस्ट्रेस अरविंदर कौर के नेतृत्व में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कौशल बोध और रिटेल पहल के तहत खुद तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और उनकी बिक्री की। मेले का उद्घाटन पूर्व मेयर एवं स्थानीय पार्षद कुलदीप सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चौथी कक्षा के विद्यार्थी जतिन का अंग्रेजी भाषण रहा। वह इससे पहले संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित ”नो योर लीडर्स” कार्यक्रम में भी भाषण दे चुका है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह ने शिक्षिका ज्योति भारती के योगदान की भी सराहना की।
