रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ये है मेरठ की वो ‘वायरल गली’, जहां सेल्फी लेने वालों की लगी रहती है भीड़, दिव्यांग शख्स ने हुनर से दी पहचान
वायरल

ये है मेरठ की वो ‘वायरल गली’, जहां सेल्फी लेने वालों की लगी रहती है भीड़, दिव्यांग शख्स ने हुनर से दी पहचान

November 27, 2026


Last Updated:

Meerut Viral Gali: मेरठ का एक गली इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस गली को अब वायरल गली के नाम से जानने लगे हैं. यहां के एक दिव्यांग शख्स ने अपने घर के बाहर की गली को कबाड़ का इस्तेमाल कर इतना सुंदर कर दिया कि जिस गली में लोग आने से कतराते थे, अब उस गली में सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया है.

ये है मेरठ की वो 'वायरल गली', जहां सेल्फी लेने वालों की लगी रहती है भीड़Zoom

मेरठ वायरल गली

मेरठ: अगर हम चाहें तो अपने घर के अलावा अपनी गली, अपने मोहल्ले, अपने शहर को चमका सकते हैं. इसका एक उदाहरण एक दिव्यांग शख्स ने पेश किया है. इस दिव्यांग शख्स ने अपने घर के बाहर की गली को कबाड़ का इस्तेमाल कर इतना सुंदर कर दिया कि जिस गली में लोग आने से कतराते थे, अब उस गली में सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया है.

सोशल मीडिया पर मेरठ की ये सुंदर गली तेजी से वायरल हो रही है. इस गली को उस्मान नाम के शख्स ने नई पहचान दी है. उस्मान न बोल सकते हैं, न सुन सकते हैं. लेकिन उनकी सोच की आवाज दूर-दूर तक जा रही है. मेरठ के इमलियान मोहल्ले की एक गली आजकल सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है. देश भर से इस गली को लेकर काफी कमेंट आ रहे हैं. सभी उस्मान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

6 साल में गली बनी सेल्फी प्वाइंट
मोहल्ले के लोग बताते हैं कि उस्मान ने कोराना काल के दौरान अपनी गली को सुंदर बनाने की ठानी. शुरुआत में लोग कहते थे कि इसे क्या हो गया है, कभी फेंकी हुई बोतल को पेंट करने लगता, कभी चिड़ियां का घोसला बनाता, तो कभी साइकिल मोटरसाइकिल के टायर से दीवारों को सजाता और कभी दीवारों पर पेंटिंग करने लगता. धीरे-धीरे ये जुनून बढ़ता गया. आज छह साल में ये गली अब इतनी खूबसूरत हो गई है कि अब ये सेल्फी प्वाइंट बन गया है.

‘मेरठ की वायरल गली…’
उस्मान ने इशारों-इशारों में न्यूज18 को बताया कि उन्हें ये करना काफी अच्छा लगता है. सुबह उठकर लो इस काम में लग जाते हैं. फूल-पत्तियों की अच्छी तरह कटाई-छटाई करते हैं. उन्होंने घर के अंदर थर्माकोल का एक घर भी बना रखा है. बता दें कि इस गली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. इंट्री करते ही आपको लिखा दिखाई देगा- ‘मेरठ की वायरल गली में आपका स्वागत है’.

authorimg
आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X