न मक्खन, न रिफाइंड… सरसों तेल में आरा में यहां बनता है मशहूर ब्रेड पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि खिंचे चले आते हैं लोग
आरा के इस ब्रेड पकौड़े के दीवाने हैं लोग, स्वाद चखने सुबह ही पहुंचती है भीड़
Last Updated:
Ara Famous Bread Pakora: आरा के सदर अस्पताल के पास राजकुमार अपने ठेले पर सरसों के तेल में बने गर्मागर्म ब्रेड पकौड़े बेचकर लोगों के दिलों में खास जगह बना रहे हैं, जिनके स्वाद के दीवाने दुकान खुलने से पहले ही वहां पहुंच जाते हैं.
छोटे से ठेले पर स्वाद की बड़ी पहचान छपरा के राजकुमार बना रहे हैं. जहां आज के दौर में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और फास्ट फूड आउटलेट खुल रहे हैं. वहीं, राजकुमार अपने छोटे से ठेले के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं. उनके ब्रेड पकौड़े की लोकप्रियता बताती है कि खाने के शौकीनों के लिए जगह और दुकान का आकार मायने नहीं रखता है, बल्कि स्वाद ही सबसे बड़ी पहचान होती है.
आरा की गलियों में स्वाद के शौकीनों की कमी नहीं है. शहर में कई ऐसी छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जिन्होंने अपने खास स्वाद के दम पर अलग पहचान बनाई है. इन्हीं में एक नाम सदर अस्पताल के पास लगने वाले राजकुमार के ठेले का भी है, जहां मिलने वाला ब्रेड पकौड़ा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.
दुकान खुलने से पहले ही लगने लगती है भीड़. राजकुमार के ठेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां ग्राहक दुकान खुलने का इंतजार करते नजर आते हैं. गर्मागर्म ब्रेड पकौड़े का स्वाद लेने के लिए लोग पहले से पहुंचने लगते हैं. धीरे-धीरे यह ठेला आसपास के लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सरसों के तेल में तैयार यह खास ब्रेड पकौड़ा होता है. इस ठेले की सबसे बड़ी खासियत इसका बनाने का देसी अंदाज है. जहां आजकल कई जगहों पर अलग-अलग तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, राजकुमार सरसों के तेल में ब्रेड पकौड़े तैयार करते हैं. सरसों के तेल की खास खुशबू और गर्मागर्म पकौड़े का स्वाद इसे अलग बनाता है.
अस्पताल के पास होने से अलग-अलग तरह के ग्राहक भी मिलते हैं. सदर अस्पताल के नजदीक ठेला लगने के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों के साथ स्थानीय निवासी भी ब्रेड पकौड़े का स्वाद लेने पहुंचते हैं. किसी के लिए यह सुबह का नाश्ता है, तो किसी के लिए शाम की चाय के साथ पसंदीदा नाश्ता है. यही वजह है कि ठेले पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है.
