बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
योगी के मंत्री की शादी:संदीप के विवाह में जुटेंगे टिकट के दावेदार, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल – Yogi Minister Sandeep Singh’s Wedding Bjp Ticket Aspirants To Attend, Pm Modi’s Presence Expected
अलीगढ़

योगी के मंत्री की शादी:संदीप के विवाह में जुटेंगे टिकट के दावेदार, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल – Yogi Minister Sandeep Singh’s Wedding Bjp Ticket Aspirants To Attend, Pm Modi’s Presence Expected

November 18, 2026


Yogi Minister Sandeep Singh's Wedding BJP Ticket Aspirants to Attend, PM Modi's Presence Expected

संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं के लिए अब दिल्ली में होने वाला एक पारिवारिक समारोह अपनी राजनीतिक नजदीकी दिखाने का अवसर बन गया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ की शादी और रिसेप्शन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से करीब एक हजार लोगों के दिल्ली पहुंचने की चर्चा है। 

इनमें बड़ी संख्या उन नेताओं की है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। कई संभावित दावेदारों ने तो दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजन स्थल के आसपास होटल तक बुक करा लिए हैं।संदीप सिंह की सगाई और तिलक समारोह संपन्न होने के बाद 26 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विवाह समारोह पर सभी की निगाहें हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X