राजस्थान:टीकाराम जूली का Bjp पर तंज, बोले- पासिंग में भी नहीं; जनता ने चुनाव में भाजपा का इलाज कर दिया – Despite Use Of Money Power, Thuggery, Public Has Taught The Bjp Lesson Says Tikaram Jully

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
November 28, 2026

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। जूली ने मालाखेड़ा और उमरैण सहित पूरे अलवर जिले तथा प्रदेश में कांग्रेस के प्रधान बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा धनबल, गुंडागर्दी और प्रशासनिक दबाव का इस्तेमाल करने के बावजूद जनता का फैसला नहीं बदल पाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो पासिंग में भी नहीं है। जनता ने चुनाव परिणामों के जरिए भाजपा का इलाज कर दिया है।
जूली ने अपने बयान में आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर धनबल का प्रयोग, गुंडागर्दी और प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने जीएसटी, फूड सेफ्टी, सीएमएचओ, वन विभाग, माइंस और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि अलग-अलग विभागों के जरिए दबाव बनाने की कोशिशें की गईं। जूली ने कहा कि इतनी बेईमानियों और तमाम तरह के दबाव के बावजूद जनता ने कांग्रेस को अच्छे परिणाम दिए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया और जनता से आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।
पंचायती राज को बताया विकास की अहम कड़ी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ज्यादातर जनकल्याणकारी योजनाएं पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से संचालित होती हैं। पंचायती राज व्यवस्था सरकार और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिले।
2028 और 2029 के चुनावों को लेकर किया बड़ा दावा
जूली ने अपने बयान में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में देश में कांग्रेस की सरकार आएगी। उनके इस बयान को पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल तैयार करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
November 27, 2026
दुष्कर्म विस्तार करीब तीन महीने पहले घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा और उत्तर प्रदेश के मथुरा होते हुए झालावाड़ जिले के भवानीमंडी से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश का […]
November 27, 2026
राजस्थान के खैरथल जिले में पानी लेकर घर लौट रही एक महिला पर पड़ोसी युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले हथौड़ी से महिला के सिर पर दो वार किए। महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई, इसके बाद भी हमलावर उस पर लगातार वार करता रहा। पास में मौजूद एक महिला ने […]
November 25, 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव। विस्तार अलवर जिला परिषद को नया जिला प्रमुख मिल गया है। जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता मीणा ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। अनीता मीणा को कुल 31 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आठ वोट पड़े। इस तरह […]
