राजस्थान:पंचायत चुनाव में जेठानी-देवरानी आमने-सामने, भाजपा से नख्तू देवी तो कांग्रेस से रामप्यारी मैदान में – Rajasthan: Jethani-devrani Face Off In Panchayat Elections Nakhtu Devi Enters The Fray For The Bjp

भाजपा और कांग्रेस
October 30, 2026

भाजपा और कांग्रेस
बज्जू पंचायत समिति के वार्ड संख्या एक में पंचायत चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा ने जेठानी नख्तू देवी चंदेल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने देवरानी रामप्यारी चंदेल को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशी सगे भाइयों की पत्नियां हैं। एक ही परिवार की दो बहुओं के अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने के कारण इस मुकाबले ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान खींचा है।
आरक्षण से बदले चुनावी समीकरण
बज्जू खालसा पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए। इसके चलते प्रमुख राजनीतिक दलों को पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन में मशक्कत करनी पड़ी। इसी प्रक्रिया के तहत दोनों प्रमुख दलों ने एक ही परिवार की दो बहुओं को प्रत्याशी बनाया। इस वार्ड में बरसलपुर, भुरासर और गोकुल राजस्व गांव शामिल हैं।
पढ़ें: जैसलमेर में सेना ने दिखाई ताकत, बहु-आयामी युद्ध परिस्थितियों में परखी परिचालन क्षमता
जेठानी-देवरानी के बीच चुनावी मुकाबला
भाजपा ने दीपाराम चंदेल की पत्नी नख्तू देवी को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने दीपाराम के छोटे भाई राजाराम चंदेल की पत्नी रामप्यारी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों के ससुर रामूराम चंदेल हैं। अब परिवार की दोनों बहुएं अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।
मतदाताओं के फैसले पर टिकी नजरें
इस मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों के सामने अपने-अपने दलों के समर्थकों को एकजुट करने और मतदाताओं का विश्वास जीतने की चुनौती है। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वार्ड के मतदाता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं और चुनावी मुकाबले में किसे जीत मिलती है।
November 11, 2026
राजस्थान के बीकानेर जिले में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। छतरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आवा के चक 9 एडब्ल्यूएम में बुधवार दोपहर खेत में बनी पानी की बड़ी डिग्गी में यह हादसा हुआ। मृतकों में दो सगे भाई, उनकी बहन और एक […]
November 11, 2026
डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत विस्तार राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 04 एडब्ल्यूएम इलाके में डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे […]
November 8, 2026
बीकानेर में दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम विस्तार राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, झगड़ रहे एक दंपती को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक […]
