शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान में सड़क हादसा:जालौर के सांचौर में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मातम में बदली दीपावली की खुशियां – Rajasthan Road Accident Sanchore Jalore Many Including Child Killed Four Wheeler Hits Bike Mourning On Diwali
जालोर

राजस्थान में सड़क हादसा:जालौर के सांचौर में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मातम में बदली दीपावली की खुशियां – Rajasthan Road Accident Sanchore Jalore Many Including Child Killed Four Wheeler Hits Bike Mourning On Diwali

November 8, 2026


Rajasthan Road accident Sanchore Jalore many including child killed four wheeler hits bike mourning on Diwali

जालौर जिले के सांचौर के पास सड़क हादसा (सांकेतिक)

जालोर जिले के सांचौर के पास रविवार रात में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्चे समेत चार लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सांचौर के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, पुर निवासी जीयाराम विश्नोई अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ गांव जा रहे थे, इसी दौरान बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, हादसे में जीयाराम, उनके रिश्तेदार रामलाल और पोते कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल महिला शामी ने गुजरात ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पुर निवासी जीयाराम विश्नोई अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक तीन की मौके पर मौत हुई , जबकी घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम हादसे में पुर निवासी जीयाराम विश्नोई, उनके रिश्तेदार रामलाल और जीयाराम के पांच वर्षीय पोते कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शामी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए गुजरात के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने बोलेरो की चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। एक ही परिवार से जुड़े लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। दीपावली पर्व के अवसर पर परिवार में मनाई जा रही खुशियां इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम में बदल गईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X