मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘राजा भैया का दबदबा था और रहेगा’:रामकथा सुनने प्रतापगढ़ पहुंचे बृजभूषण सिंह बोले- हमारा इतिहास सतयुग से – Brijbhushan Sharan Singh Said Raja Bhaiya S Influence Existed In Past And It Will Continue In Future
प्रतापगढ़

‘राजा भैया का दबदबा था और रहेगा’:रामकथा सुनने प्रतापगढ़ पहुंचे बृजभूषण सिंह बोले- हमारा इतिहास सतयुग से – Brijbhushan Sharan Singh Said Raja Bhaiya S Influence Existed In Past And It Will Continue In Future

November 17, 2026


Brijbhushan Sharan Singh said Raja Bhaiya s influence existed in past and it will continue in future

रामकथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण

विस्तार

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित रामकथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का दबदबा पहले भी था। आगे भी रहेगा। इनके पिता का भी दबदबा था। रामकथा में आए पूर्व सांसद ने आमंत्रण देने के लिए राजा भैया का धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि आज मुझे बाबा बागेश्वर के साथ इस पवित्र भूमि और जनता के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आगे कहा कि सनातन किसी की दया पर नहीं है। हमारा इतिहास सतयुग से शुरू होता है। सतयुग में भी सनातन को मिटाने की कोशिश हुई थी। त्रेता और द्वापर में भी प्रयास हुआ। आज कलयुग में भी कोशिश जारी है लेकिन सनातन सभी युगों में था। कलयुग में भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिनको अपना इतिहास नहीं मिलता। हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। वो अपना इतिहास खोजे। हमने अपना खोज लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X