शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रामपुर बुशहर:भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान – Rampur Bushahr: Bear Launches A Life-threatening Attack On A Woman; Pet Dog Saves Her Life
रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर:भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान – Rampur Bushahr: Bear Launches A Life-threatening Attack On A Woman; Pet Dog Saves Her Life

November 6, 2026


Rampur Bushahr: Bear launches a life-threatening attack on a woman; pet dog saves her life

भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला।
– फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर की नोगवैली में भालुओं के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार सुबह नोगीधार के पास खेतों में काम करने गई एक महिला पर काले भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की पहचान शीतला देवी पत्नी शेर सिंह निवासी धार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शीतला देवी सुबह करीब आठ बजे गांव से कुछ दूर अपने खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया और उनकी टांगों को बुरी तरह नोच डाला। महिला के साथ मौजूद पालतू कुत्ते ने भालू पर हमला कर दिया, जिससे महिला की जान बच सकी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X