शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में वापसी के कयास – Former Minister Singhi Ram Resigns From Bjp Himachal-pradesh
रामपुर बुशहर

हिमाचल:छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में वापसी के कयास – Former Minister Singhi Ram Resigns From Bjp Himachal-pradesh

November 13, 2026


former minister singhi ram resigns from bjp himachal-pradesh

पूर्व मंत्री सिंघी राम
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की जानकारी दी है। उनके इस्तीफे के बाद रामपुर की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सिंघी राम कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में रहे हैं। वह वर्ष 2003 से 2007 के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में बागवानी एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे थे। इससे पहले वह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

2019 में भाजपा में हुए थे शामिल

सिंघी राम ने वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था। हालांकि, भाजपा में शामिल होने के बाद वह सार्वजनिक मंचों पर कम ही दिखाई दिए। पार्टी के कार्यक्रमों, गतिविधियों और बैठकों में भी उनकी सक्रियता सीमित रही। अब उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस्तीफा भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। अपने पत्र में उन्होंने निजी कारणों को इस्तीफे की वजह बताया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X