शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:नेरवा में एक जनवरी से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 80 टीमें लेंगी हिस्सा – A Grand Cricketing Extravaganza Will Begin In Nerwa On January

November 13, 2026


फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब करवाएगा टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के मैदान में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में एक जनवरी 2027 से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में इस बार 80 टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट प्रेमियों की मांग को देखते हुए आयोजकों ने टीमों की संख्या 64 से बढ़ाकर 80 करने का निर्णय लिया है। पांच लाख रुपये की कुल इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में हर वर्ष हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की टीमें हिस्सा लेती हैं। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को रोमांचक मुकाबले, चौकों-छक्कों की बरसात और खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं, शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब की आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X