शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राहत:रेलवे ने श्रमजीवी समेत 12 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा किया खत्म, 75 रुपये तक घटेगा किराया – Railways Scraps Superfast Status For 12 Trains Fares To Be Reduced By Up To Rs 75
बरेली

राहत:रेलवे ने श्रमजीवी समेत 12 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा किया खत्म, 75 रुपये तक घटेगा किराया – Railways Scraps Superfast Status For 12 Trains Fares To Be Reduced By Up To Rs 75

November 14, 2026


Railways scraps superfast status for 12 trains fares to be reduced by up to Rs 75

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे ने 20 ट्रेनों का सुपरफास्ट का दर्जा खत्म कर दिया है। जनवरी के पहले सप्ताह से इनको मेल-एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इससे किराया 30 से लेकर 75 रुपये तक कम हो जाएगा। ये ट्रेनें सुपरफास्ट के मानक औसत 55-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पूरा नहीं कर रही थीं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इन गाड़ियों का सुपरफास्ट का दर्जा खत्म करने के लिए काफी समय से समीक्षा चल रही थी। रेलवे हर वर्ष ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करता है।

इसके साथ ही नया टाइम टेबल लागू होने पर ट्रेनों की समयबद्धता और औसत रफ्तार की समीक्षा करता है। इसी आधार पर ट्रेनों को मेल-एक्सप्रेस और सुपरफास्ट का दर्जा दिया जाता है। जिन ट्रेनों का सुपरफास्ट का दर्जा खत्म किया गया है वह बरेली होकर गुजरने वाली दिल्ली, बिहार, पंजाब व उत्तराखंड रूटों की गाड़ियां हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X