शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राहुल की इंसाफ रैली से सियासी संग्राम तेज:आप ने पूछा वादों का हिसाब, भाजपा ने याद दिलाए 1984 के जख्म – Political Battle Intensifies Following Rahul Gandhi Insaf Rally Aap Bjp  punjab Assembly Election 2027
पटियाला

राहुल की इंसाफ रैली से सियासी संग्राम तेज:आप ने पूछा वादों का हिसाब, भाजपा ने याद दिलाए 1984 के जख्म – Political Battle Intensifies Following Rahul Gandhi Insaf Rally Aap Bjp  punjab Assembly Election 2027

November 6, 2026


Political battle intensifies following Rahul gandhi Insaf Rally AAP BJP  punjab assembly election 2027

हरपाल चीमा, राहुल गांधी और केवल ढिल्लों

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से राहुल गांधी की चुनावी हुंकार के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। चार नवंबर को फग्गूवाला में हुई कांग्रेस की इंसाफ रैली के जरिये राहुल ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए नशे, गैंगस्टरवाद, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और पंजाब सरकार के दिल्ली से संचालित होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को नशामुक्त पंजाब के वादे पर घेरा और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की।

राहुल के आरोपों के बाद आप नेताओं ने कांग्रेस के शासनकाल और उसके पुराने रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। इस तरह कांग्रेस की रैली के बाद आप और भाजपा ने अपने-अपने मुद्दों के साथ कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।

रैली में राहुल ने कहा था कि पंजाब में नशा सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल है। उन्होंने सवाल किया कि 2022 में नशा खत्म करने का वादा करके सत्ता में आई आप सरकार राज्य के किस हिस्से से नशा खत्म कर पाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X