रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राहुल पर बरसे गृह मंत्री शाह:कहा- कुछ लोग संविधान जेब में रखते हैं, इसकी पुस्तक लहराने से पहले पढ़ना भी जरूरी – Amit Shah Targets Rahul Gandhi Over Constitution Book On Samvidhan Gaurav Diwas
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल पर बरसे गृह मंत्री शाह:कहा- कुछ लोग संविधान जेब में रखते हैं, इसकी पुस्तक लहराने से पहले पढ़ना भी जरूरी – Amit Shah Targets Rahul Gandhi Over Constitution Book On Samvidhan Gaurav Diwas

November 26, 2026


Amit Shah Targets Rahul Gandhi Over Constitution Book on Samvidhan Gaurav Diwas

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

विस्तार

भाजपा ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संविधान गौरव दिवस मनाया। इस आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा सांसद बांसुरी समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए। गृह मंत्री शाह ने इस मौके पर संविधान के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को नमन करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब, जेब में रखते हैं। सरेआम संविधान की किताब लहराते हैं, लेकिन इसे पढ़ना भी जरूरी है।

कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपना सर्वोच्च बलिदान दिया: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारे देश की एक नई यात्रा शुरू हुई। 1857 से 1947 तक चले 90 वर्षों के लंबे स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत बलिदान हुए। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते मां भारती को आजाद कराने के लिए यज्ञ की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कई लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर, पढ़ाई-लिखाई सब कुछ छोड़कर इस महान राष्ट्र को आजाद कराने के लिए अथक प्रयास किए।

लोकतंत्र को ताकत देने में हमेशा बिहार की अग्रणी भूमिका: नितिन नवीन

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि लोकतंत्र की पवित्र भूमि बिहार में आकर संविधान गौरव दिवस मनाने का मौका मिल रहा है। जब भी लोकतंत्र और संविधान की बात आती है, तो पूरे देश की निगाहें बिहार पर टिक जाती हैं। भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान मिला, और मतदान कैसे होना चाहिए, असहमति की परंपरा कैसे विकसित हो, इसका ज्ञान भगवान बुद्ध की कार्यप्रणाली से मिला। पाटलिपुत्र की पवित्र भूमि से सम्राट अशोक के कालखंड से धर्म और लोककल्याण के शासन का ज्ञान मिला। लोकतंत्र के निर्माण में, लोकतंत्र को आवाज देने में और लोकतंत्र को ताकत देने में हमेशा बिहार की अग्रणी भूमिका रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X