बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रीवा:नशे में कार चालक ने शोरूम में मारी टक्कर, कांच तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी, ग्राहक और दुकानदार सुरक्षित – Rewa Drunk Car Driver Crashes Into Samrat Family Showroom
रीवा

रीवा:नशे में कार चालक ने शोरूम में मारी टक्कर, कांच तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी, ग्राहक और दुकानदार सुरक्षित – Rewa Drunk Car Driver Crashes Into Samrat Family Showroom

November 18, 2026


rewa drunk car driver crashes into samrat family showroom

हादसे के बाद कार और क्षतिग्रस्त दुकान

विस्तार

रीवा के नए बस स्टैंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सम्राट फैमिली शोरूम में जा घुसी। कार की टक्कर से शोरूम के सामने लगा कांच टूट गया और वाहन दुकान के अंदर तक पहुंच गया। घटना के समय शोरूम में ग्राहक और दुकानदार मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया और हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

दुकानदार दुकान बंद करने की तैयारी में जुटे थे। दिनभर का काम समेटा जा रहा था और सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार दुकान के सामने पहुंची और शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। जोरदार टक्कर की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टूटे कांच के टुकड़े दुकान में बिखर गए, जबकि वहां मौजूद लोग अचानक हुए हादसे से घबरा उठे।

ये भी पढ़ें- हद है: टीवी-न पंखा, एक बल्ब जलाने वाले बुजुर्ग को थमाया 1.39 लाख का बिजली बिल; ऊपर से जेल भेजने की धमकी अलग

नशे में था चालक

हादसे में शामिल कार का नंबर MP17 ZC 6336 बताया गया है। वाहन लवकुश विश्वकर्मा नामक युवक चला रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर शोरूम में जा घुसा। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

कार सीधे दुकान के भीतर तक पहुंच गई थी और उस वक्त कई लोग वहां मौजूद थे। ऐसे में यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था, लेकिन संयोगवश ग्राहक और दुकानदार सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद शोरूम में टूटे कांच और क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X