बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रीवा:शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खुद को गोली मारने से मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी – Rewa Teacher Subhash Tiwari Dies From Gunshot Police Investigation
रीवा

रीवा:शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खुद को गोली मारने से मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी – Rewa Teacher Subhash Tiwari Dies From Gunshot Police Investigation

November 18, 2026


rewa teacher subhash tiwari dies from gunshot police investigation

हादसे के बाद शिक्षक के घर पहुंची पुलिस

विस्तार

रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 10 में एक दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक सुभाष तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सुभाष तिवारी पेशे से शिक्षक थे। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। शुरुआती चर्चाओं में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान

घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। घटना की परिस्थितियों की पड़ताल के साथ पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल शिक्षक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X