मोबाइल शॉप संचालक नितेश जौहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन प्रजापति को पुलिस ने रविवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। उसे मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली से पकड़ा गया। इसके साथ ही मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बता दें कि 13 नवंबर को जगतपुरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम संचालकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान नितेश के सीने पर चाकू से हमला किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
रुद्रपुर: नितेश हत्याकांड के बाद कार्रवाई, ट्रांजिट कैंप कोतवाल और आवास विकास चौकी प्रभारी हटाए
मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य हमलावर विकास कुमार को बरेली से लाते समय पुलभट्टा में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और टी-शर्ट बरामद हुई थी। पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।