रोहतक:दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को धमकी मामला, आरोपी कोमल उर्फ कोबारा जांगड़ा के भाई ने उठाया सवाल – Case Involving Threats To Former Delhi Cm Kejriwal Brother Of Accused Komal Raises Questions

आरोपी
November 14, 2026

आरोपी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार रोहतक के अमृत कॉलोनी निवासी कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा के परिजनों ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कोमल के भाई तिलकराज ने मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि जब धमकी दिल्ली के आप विधायक के फोन पर दी गई तो एफआईआर पंजाब के मोहाली में क्यों दर्ज की गई। यह बात उनकी समझ से बाहर है। उन्होंने दावा किया कि एफआईआर पढ़ने के बाद उन्हें पूरा मामला किसी षड्यंत्र के तहत फंसाने जैसा लग रहा है।
पेशे से वकील तिलकराज ने बताया कि एफआईआर के अनुसार दिल्ली के तिलकनगर से विधायक जरनैल सिंह को कॉल और मैसेज के जरिये धमकी दी गई थी। मैसेज में विधायक के माध्यम से केजरीवाल तक संदेश पहुंचाने की बात कही गई थी। इसमें सात करोड़ रुपये की मांग का भी जिक्र है। तिलकराज का कहना है कि जब धमकी दिल्ली में दी गई तो मामला भी वहीं दर्ज होना चाहिए था। उन्होंने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया।
तिलकराज ने स्वीकार किया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी देने का आरोप है, वह उनके भाई कोमल के नाम पर है। हालांकि, उनका कहना है कि यह नंबर हाल ही में लिया गया था। उन्होंने कोमल के किसी गैंग से संबंध होने से भी इनकार किया। परिवार का दावा है कि कोमल को मिर्गी के दौरे आते हैं।
भाई ने बताया कि कोमल पढ़ाई में होशियार रहा है। उसने दो-तीन बार सीजीएल की परीक्षा पास की थी और यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वह करनाल के स्वास्थ्य विभाग और रोहतक डीसी कार्यालय में भी नौकरी कर चुका है। परिवार के अनुसार, उसके खिलाफ पहले लड़ाई-झगड़े के दो-तीन छोटे मामले दर्ज हुए थे जिनमें वह बरी हो चुका है।
तिलकराज ने बताया कि 9 नवंबर को उन्हें भाई की गिरफ्तारी की सूचना मिली थी। उस समय वह राजस्थान में थे। इसके बाद मोहाली के एसीपी साइबर और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। गिरफ्तारी के दौरान भारी पुलिस बल पहुंचा था। फिलहाल कोमल को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी
November 14, 2026
गोहाना अड्डे पर कार से 29 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
November 14, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Nov 2026 10:14 PM IST रोहतक। शीला बाईपास पुल के नीचे 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए […]
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Nov 2026 10:37 PM IST रोहतक। समग्र शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को बीआरसी, क्लस्टर हेड्स एवं ब्लॉक एकाउंट्स की बैठक की गई। बैठक में जिला सह परियोजना समन्वयक मनोज सुहाग,राजेश कुमार अकाउंटेंट मीनाक्षी ने विस्तार से सभी ग्रांट का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना […]
