ललितपुर:चाय पीने नीचे गए परिजन, मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग; झांसी रेफर – Patient Jumped From Third Floor At Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज
November 10, 2026

झांसी मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से युवक के सिर व पैर में चोटें आई हैं। कर्मचारियों ने तत्काल इमरजेंसी लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर अंतर्गत थाना चंदेरी के ग्राम प्राणपुर निवासी एक युवक मानसिक रूप से बीमार था, बीते दिन परिजन उसकी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाए थे, यहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के 300 बेड भवन में तीन तीसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया था।
मंगलवार की सुबह मरीज के परिजन चाय पीने के लिए नीचे चले गए। इसी दौरान मरीज ने रैंप के पास लगा गेट खोलकर छलांग लगा दी। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने तत्काल मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी उपचार दिया और हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया।
मरीज के छोटे भाई अजय ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था, चाय पीने गए जहां से लौट के आने के बाद भाई बेड पर नहीं मिला काफी खोजबीन की इसके बाद पता चला कि वह इमरजेंसी में है। उसने बताया की हालत गंभीर है। इसको झांसी उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। मामले में मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज को उपचार दिया जा रहा था। वह नशे का आदी था। हरिजन इसको छोड़कर बाहर चले गए इसी दौरान वह गिर गया।
November 13, 2026
झांसी। झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बैलास्ट लेस ट्रैक (बीएलटी) का निर्माण 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक होगा। इसके चलते ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया यह निर्माण 40 दिन चलेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजरने वाली 58 ट्रेनों को अन्य […]
November 13, 2026
शिव महापुराण एवं हनुमंत कथा की तैयारियों को लेकर विधाय झांसी। दिसंबर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर डीएम गौरांग राठी ने अधिकारियों के साथ कानपुर रोड स्थित कथा स्थल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं एवं […]
November 13, 2026
झांसी के आईएएस अनुज प्रताप सिंह को पश्चिम बंगाल के हुगली के जिले तारकेश्वर को प्रथम स्वच्छ शहर झांसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर को राज्य का प्रथम स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। खास बात यह है कि झांसी निवासी आईएएस अनुज प्रताप […]
