मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लुधियाना में दर्दनाक हादसा:पिकअप की खड़े टिप्पर से टक्कर, तीन लोगों की मौत; हिमाचल से लौट रहे थे श्रद्धालु – Three People Died In A Road Accident In Machhiwara Ludhiana
लुधियाना

लुधियाना में दर्दनाक हादसा:पिकअप की खड़े टिप्पर से टक्कर, तीन लोगों की मौत; हिमाचल से लौट रहे थे श्रद्धालु – Three People Died In A Road Accident In Machhiwara Ludhiana

November 17, 2026


Three people Died in a road accident in Machhiwara Ludhiana

सड़क हादसा।
ग्राफिक्स

विस्तार

माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और दो किशोर शामिल हैं। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।

नैना देवी के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा की गुरु कॉलोनी के रहने वाले करीब 30 लोग सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित शक्तिपीठ नैना देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी टेंपो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गुरु कॉलोनी निवासी मुन्ना कुमार (13), गौरव कुमार (17) और मधु देवी (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ और लुधियाना के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X