Ludhiana News:दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, खुद स्कूटी चलाकर पहुंचा घर – Young Man Shot In Broad Daylight; Rode His Own Scooter Home
लुधियाना। महानगर में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने के बावजूद युवक ने हिम्मत दिखाई और खुद स्कूटी चलाकर अपने घर पहुंचा। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
14 नवंबर को ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी विकास अपनी स्कूटी पर किसी काम से घर से निकला था। पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोका। एक हमलावर ने पिस्तौल निकालकर विकास पर सीधा फायर कर दिया। गोली लगने से विकास सड़क पर गिर गया लेकिन उसने अपनी स्कूटी संभाली और घर पहुंचा। विकास की मां रीना की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-सात पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इससे हमलावरों का सुराग मिलने की उम्मीद है। परिवार का कहना है कि विकास की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रहीं हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
