रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:मॉर्निंग वॉक पर निकले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को डीजे लदे वाहन ने कुचला, मौत – Varanasi Medical Representative Out For A Morning Walk Run Over By A Vehicle Carrying A Dj Setup Dies
वाराणसी

वाराणसी:मॉर्निंग वॉक पर निकले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को डीजे लदे वाहन ने कुचला, मौत – Varanasi Medical Representative Out For A Morning Walk Run Over By A Vehicle Carrying A Dj Setup Dies

November 22, 2026


Varanasi Medical representative out for a morning walk run over by a vehicle carrying a DJ setup dies

वाराणसी सड़क हादसा
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवपुर रिंग रोड पर लोढ़ान स्थित फंटेसिया वाटर पार्क के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीजे लदे मैजिक वाहन की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकले जसवंत सिंह (57) की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जसवंत

दादूपुर निवासी जसवंत सिंह शनिवार सुबह करीब छह बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान चांदमारी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीजे लदे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X