रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बड़ी सौगात:पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू में होगी रोबोटिक सर्जरी, 30 करोड़ का रोबोट 10 दिसंबर तक होगा स्थापित – Robotic Surgery Will Be Performed At Bhu Robot Will Be Installed By December 10 In Varanasi
वाराणसी

बड़ी सौगात:पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू में होगी रोबोटिक सर्जरी, 30 करोड़ का रोबोट 10 दिसंबर तक होगा स्थापित – Robotic Surgery Will Be Performed At Bhu Robot Will Be Installed By December 10 In Varanasi

November 28, 2026


robotic surgery will be performed at BHU robot will be installed by December 10 in Varanasi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : संवाद

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में नए साल से मरीजों की सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से सॉफ्ट टिश्यू सर्जिकल रोबोट खरीदा जा रहा है। 10 दिसंबर तक इसे सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थापित करने की तैयारी है। इसके साथ ही आईएमएस बीएचयू पूर्वांचल का पहला केंद्रीय चिकित्सा संस्थान बन जाएगा, जहां रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस तकनीक से जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों को अधिक सटीकता और बेहतर नियंत्रण के साथ सर्जरी करने में मदद मिलेगी।

अंतिम चरण में है तैयारी

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के तहत रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। एम्स नई दिल्ली और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ हुए एमओयू के बाद संस्थान में जांच, इलाज और सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से पहला सॉफ्ट टिश्यू सर्जिकल रोबोट खरीदा जा रहा है। इसके लिए गठित समिति ने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में जगह का चयन करने के साथ स्थापना संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। मशीन को 10 दिसंबर तक स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X