रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप – Youth Found Dead Under Suspicious Circumstances At De-addiction Centre In Vikasdagar Family Alleges Murder
ऋषिकेश

November 24, 2026

Youth found dead under suspicious circumstances at de-addiction centre in vikasdagar family alleges murder

मृतक के परिजनों में आक्रोश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड:  उधारी के पैसों से चल रहे प्रदेश के सौ से अधिक सरकारी अस्पताल, करोड़ों का बजट है अटका

वहीं, मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे। इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X