रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विश्व शतरंज चैंपियनशिप:गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ, 20 चालों में खत्म हुआ मुकाबला – D Gukesh Vs Javokhir Sindarov: Second Successive Draw At World Chess Championship In 20 Moves
खेल

विश्व शतरंज चैंपियनशिप:गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ, 20 चालों में खत्म हुआ मुकाबला – D Gukesh Vs Javokhir Sindarov: Second Successive Draw At World Chess Championship In 20 Moves

November 26, 2026


D Gukesh vs Javokhir Sindarov: Second Successive Draw at World Chess Championship in 20 Moves

गुकेश
– फोटो : IANS

विस्तार

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई। बुधवार को जिनेवा में खेले गए इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने जोखिम लेने से परहेज किया और 20 चालों के बाद अंक बांटने पर सहमति जताई। इसके साथ ही चैंपियनशिप की शुरुआती दोनों बाजियां बराबरी पर खत्म हुई हैं। अब दोनों खिलाड़ियों की नजर गुरुवार को होने वाली तीसरी बाजी में बढ़त हासिल करने पर होगी।

सफेद मोहरों से खेले गुकेश, लंदन सिस्टम से की शुरुआत

दूसरी बाजी में मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश सफेद मोहरों के साथ उतरे। उन्होंने शुरुआत में लंदन सिस्टम अपनाया। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती चालों में काफी सतर्कता दिखाई और अपने मोहरों को विकसित करने पर ध्यान दिया। सिंदरोव ने सातवीं चाल में ही अपनी वजीर को बाहर निकाल लिया। इसके बाद 10वीं चाल तक उन्होंने किंग साइड कैसलिंग भी कर ली, जिससे उनके दोनों हाथी आपस में जुड़ गए।

गुकेश ने पहले मुकाबले की तरह इस बार भी शुरुआती चालों में काफी समय लिया। पहले गेम में उन्हें लंबे समय तक रक्षात्मक खेल दिखाना पड़ा था। दूसरी बाजी में भी उनका समय तेजी से कम हुआ। एक समय उनके पास लगभग 55 मिनट बचे थे, जबकि सिंदारोव के पास करीब एक घंटा 26 मिनट का समय शेष था।

पहली चाल का फायदा नहीं उठा सके भारतीय चैंपियन

सफेद मोहरों के साथ खेलने के कारण गुकेश के पास पहली चाल चलने का फायदा था। भारतीय खिलाड़ी इस बढ़त का इस्तेमाल कर मैच में शुरुआती बढ़त हासिल करना चाहते थे, लेकिन सिंदारोव ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया। दोनों खिलाड़ियों ने बिना अनावश्यक जोखिम उठाए मुकाबले को आगे बढ़ाया। आखिरकार 20 चालों के बाद दोनों ने ड्रॉ स्वीकार कर लिया। इस तरह शुरुआती दो मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक अंक है। अब गुरुवार को होने वाली तीसरी बाजी में दोनों की कोशिश इस बराबरी को तोड़कर पहली जीत दर्ज करने की होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X