रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेलिंगटन टेस्ट:पहला मैच ड्रॉ होने पर क्या बोले कप्तान गिल? टीम के प्रदर्शन को सराहा; पिच के लिए कही ये बात – India Vs New Zealand 1st Test Match Indian Captain Shubman Gill Reaction After Match
क्रिकेट

वेलिंगटन टेस्ट:पहला मैच ड्रॉ होने पर क्या बोले कप्तान गिल? टीम के प्रदर्शन को सराहा; पिच के लिए कही ये बात – India Vs New Zealand 1st Test Match Indian Captain Shubman Gill Reaction After Match

November 23, 2026


India Vs New Zealand 1st test match Indian Captain Shubman Gill reaction after match

शुभमन गिल

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें पता था कि बल्लेबाजी के लिए मददगार इस पिच पर 10 विकेट निकालना एक चुनौती होगी।  

मैच के बाद कप्तान गिल ने कहा, मुझे लगता है कि हमें पता था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना एक चुनौती होगी। मगर मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, बीच-बीच में कुछ मौके मिले, खासकर जब निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी आ गए थे। इस वजह से मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X