रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देव दिवाली 2026:देव दिवाली पर घर के इन 4 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी नकारात्मकता और आएंगी खुशियां – Dev Deepawali 2026 Shubh Muhurat And Puja Time Know Dev Diwali Par Kaha Kaha Diya Jalaye
अध्यात्म

देव दिवाली 2026:देव दिवाली पर घर के इन 4 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी नकारात्मकता और आएंगी खुशियां – Dev Deepawali 2026 Shubh Muhurat And Puja Time Know Dev Diwali Par Kaha Kaha Diya Jalaye

November 23, 2026


Dev Deepawali 2026: देव दिवाली पर पूजा-पाठ और दीपदान का विशेष महत्व होता है। इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलावाई थी। इसी उपलक्ष्य में देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन दीप जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं। इस दिन कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देव दिवाली के दिन घर के किन चार स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2027: नए साल में चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें भविष्यफल

Dev Deepawali 2026 shubh muhurat and puja time know dev diwali par kaha kaha diya jalaye

देव दिवाली 2026
– फोटो : adobe stock

पूजा घर में जलाएं दीपक

देव दिवाली के दिन घर के पूजा घर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दिन सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और दीपक जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ

Dev Deepawali 2026 shubh muhurat and puja time know dev diwali par kaha kaha diya jalaye

देव दिवाली 2026
– फोटो : adobe stock

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

इस दिन घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक

देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रिय और भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कार्तिक पूर्णिमा 2026: चंद्रमा को अर्घ्य देने का शुभ समय, कुंडली के कई दोषों से मिलेगी मुक्ति

Dev Deepawali 2026 shubh muhurat and puja time know dev diwali par kaha kaha diya jalaye

देव दिवाली 2026
– फोटो : adobe stock

बालकनी में जलाएं दीपक

देव दिवाली के दिन घर की बालकनी में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर के खुले स्थानों पर दीपक रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही घर का वातावरण सुखद और खुशहाल बना रहता है।

देव दीपावली 2026 

हिंदू पंचांग के अनुसार, देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा और इसका समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X