वेस्ट यूपी का मौसम:स्मॉग की मोटी चादर से ढंका आसमान, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में सांस लेना हुआ मुश्किल – Weather In West Up: Sky Blanketed In A Thick Layer Of Smog; Breathing Becomes Difficult In Meerut
November 12, 2026
मेरठ में दिन निकलने के बाद भी छाई धुंध।
विस्तार
दीपावली के बाद से प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह होते ही मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में स्मॉग की मोटी चादर छा गई। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी दूर तक धुंध दिखाई दी। सुबह के समय सड़कों पर धुंध और प्रदूषण के कारण वातावरण में धुंधलापन बना रहा। सुबह और शाम के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है।
दोघट थाने में गिरफ्तार आरोपी। विस्तार दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में शराब के नशे में कहासुनी होने पर अनुज कश्यप और सावन कश्यप पक्ष आपस में भिड़ गए। इनमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव हो गया। दोनों पक्षों में बवाल होने पर लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों […]
अनम। विस्तार मेरठ की बेटियां क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की बीपीएड छात्रा अनम का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे एक दिन पहले आईआईएमटी की ही खुशी राठी का चयन भी यूपी अंडर-23 टीम में हुआ था। वहीं, करीब […]
baghpat police encounter – फोटो : एएनआई विस्तार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर हमला करने का आरोप है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी […]