शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेस्ट यूपी की खबरें:चाची से प्रेम प्रसंग में चाचा की हत्या, चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर टिकैत ने उठाए सवाल – News From West Up: Uncle Murdered Over An Affair With His Own Wife (the Victim’s Aunt
शामली

वेस्ट यूपी की खबरें:चाची से प्रेम प्रसंग में चाचा की हत्या, चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर टिकैत ने उठाए सवाल – News From West Up: Uncle Murdered Over An Affair With His Own Wife (the Victim’s Aunt

November 12, 2026


लोहे की रॉड से चाचा को मारा, साढ़े तीन साल से चल रहा था चाची से प्रेम प्रसंग

सहारनपुर के सरसावा में चाचा राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह मृतक की पत्नी और उसके रिश्ते के भतीजे शुभम के बीच करीब साढ़े तीन साल से चल रहा प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शुभम ने अपने भाई रजत के साथ मिलकर चाचा राजू की हत्या की साजिश रची।

News from West UP: Uncle murdered over an affair with his own wife (the victim's aunt

गिरफ्तार आरोपी।

नौ नवंबर की रात शुभम ने राजू को फोन करके खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद शुभम ने लोहे की रॉड से राजू के सिर पर हमला कर दिया। राजू के बेहोश होने पर उसने अपने भाई रजत को बुलाया। दोनों बाइक पर राजू को लेकर गए और हैदरपुर-भिक्कनपुर मार्ग पर बंधे के पास छोड़ आए। बाद में राजू की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को सरसावा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और मृतक के कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में राजू की पत्नी की हत्या में सीधी संलिप्तता सामने नहीं आई है।

News from West UP: Uncle murdered over an affair with his own wife (the victim's aunt

सहारनपुर में राकेश टिकैत।

राकेश टिकैत बोले- सरकार के आदमी हैं ओवैसी, दूर रहना चाहिए था चंद्रशेखर को

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा सरकार का आदमी बताते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर को उनसे दूर रहना चाहिए था।

टिकैत ने कहा कि ओवैसी केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते हैं। मुसलमानों को उनके झांसे में आकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने एसआईआर पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह सरकार की तरफ से पक्षपात का एक रूप है। टिकैत के मुताबिक, अगर चुनाव में बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार जीतेगी। ईमानदारी से चुनाव हुआ तो विपक्ष की जीत होगी।

News from West UP: Uncle murdered over an affair with his own wife (the victim's aunt

मकान में निकला सांप।

कहरका गांव में एक घर से फिर निकले सांप, परिवारवाले भागे

बागपत के कहरका गांव में एक मकान को कोबरा सांपों की खान कहा जाने लगा है। यहां पिछले दो महीने से लगातार सांप निकल रहे हैं। पिछले 20 दिनों में करीब 35 कोबरा और उनके बच्चे निकल चुके हैं। मकान के नीचे से सैकड़ों अंडे और सांपों की केंचुली भी मिली हैं।

बुधवार रात करीब 10 फीट लंबा कोबरा घर में घुस आया और सात महीने की गर्भवती गाय के गले से लिपट गया। इस घटना में गाय ने अपना बच्चा खो दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह मजदूरों की मदद से सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। सांपों के लगातार निकलने से डरे परिवार ने मकान छोड़कर दूसरे घर में रहना शुरू कर दिया है।

News from West UP: Uncle murdered over an affair with his own wife (the victim's aunt

कार्यक्रम में बोलते संजय रसूलपुर।

रालोद नेता ने दिया बयान, बटोगे तो कटोगे

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के एक नेता ने मंच से बटोगे तो कटोगे का नारा दोहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी में सफाई देने का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, रालोद कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के दौरान नेता संजय रसूलपुर ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी किसान, मजदूर और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए हमें बंटना नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बटोगे तो कटोगे शब्दों का इस्तेमाल किया। मंच पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विवाद बढ़ने पर संजय रसूलपुर ने सफाई दी कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि बयान को गलत अर्थ में लिया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मतलबू गौड़ ने इसे संजय रसूलपुर का व्यक्तिगत विचार बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X