रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘वो घर चलाती हैं, नैत‍िक हैं…’ 37 साल पहले राजीव गांधी देना चाहते थे महिलाओं को 33% आरक्षण! सोन‍िया गांधी ने अपनी क‍िताब में क्‍या बताया?
नॉलेज

‘वो घर चलाती हैं, नैत‍िक हैं…’ 37 साल पहले राजीव गांधी देना चाहते थे महिलाओं को 33% आरक्षण! सोन‍िया गांधी ने अपनी क‍िताब में क्‍या बताया?

November 27, 2026


Last Updated:

सोनिया गांधी ने अपनी क‍िताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में ल‍िखा है कि कैसे राजीव गांधी ने 1989 में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत करने के ल‍िए कोशिशें की थीं. राजीव गांधी की सरकार ने 1989 में 64वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था. इसमें पंचायतों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था. ऐसा पहली बार होता, जब देश की महिलाएं अपने और अपने समुदाय से जुड़े फैसले लेने में सीधे भागीदारी कर पातीं.

37 साल पहले राजीव गांधी देना चाहते थे महिलाओं को 33% आरक्षण! Zoom

राजीव गांधी सरकार ने 1989 में 64वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था.

केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया है. पर इसी बीच भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी उन कोशिशों का ज‍िक्र हो रहा है, जो उन्‍होंने सन 1989 में की थीं. सोनिया गांधी ने अपनी क‍िताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में इस घटनाक्रम का जिक्र किया है कि कैसे राजीव गांधी ने 1989 में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत करने के ल‍िए कोशिशें की थीं. 1989 में यह बिल लोकसभा से पास हो गया था, लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं मिलने के कारण अटक गया. सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इस हार का विस्तार से जिक्र किया है.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद राजीव गांधी की सबसे बड़ी चिंता थी कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता और उनके प्रति जवाबदेह नहीं है. इस समस्या का समाधान उन्होंने पंचायती राज कानून में देखा था. इस कानून के जरिए पंचायतों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था. अब संसद के विशेष सत्र में एक बार फिर महिला आरक्षण का मुद्दा चर्चा में है.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में ल‍िखा है कि राजीव गांधी ने कांग्रेस के शताब्दी समारोह में जो वादा किया था, उसी के तहत यह कदम उठाया गया था.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में क्या लिखा?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में लिखा है कि राजीव गांधी ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब दो साल तक लगातार काम किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासन के हर स्तर के अधिकारियों से बातचीत की. इसमें प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर जिला और राज्य स्तर तक के अधिकारी शामिल थे. इन चर्चाओं के बाद पंचायती राज कानून का प्रस्ताव तैयार हुआ. इसका मकसद पंचायतों को मजबूत बनाना और महिलाओं को जमीनी स्तर पर फैसले लेने का अधिकार देना था. राजीव गांधी की सरकार ने 1989 में 64वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था. इसमें पंचायतों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था. ऐसा पहली बार होता, जब देश की महिलाएं अपने और अपने समुदाय से जुड़े फैसले लेने में सीधे भागीदारी कर पातीं.

सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी ने कांग्रेस के शताब्दी समारोह में जो वादा किया था, उसी के तहत यह कदम उठाया गया था. उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी और उनकी टीम ने इस बिल पर पूरे जोश और भरोसे के साथ काम किया था. उन्हें यकीन था कि इससे देश को लंबे समय तक फायदा मिलेगा. हालांकि, जब यह बिल राज्यसभा में पास नहीं हो सका तो राजीव गांधी काफी निराश हुए थे. सोनिया गांधी लिखती हैं कि उस शाम घर लौटने के बाद उनके चेहरे और बातचीत से उनकी निराशा साफ नजर आ रही थी.

सोनिया गांधी की किताब के फ्रंट और बैक कवर पर प्रकाशित तस्वीरें. (फोटो- किताब से साभार)

1989 में क्‍यों पास नहीं हो पाया था ब‍िल?
साल 1989 में लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राजीव गांधी सरकार ने 64वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था. इसका मकसद पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाना था, ताकि वे स्थानीय स्तर पर स्वशासन की इकाइयों के रूप में काम कर सकें. पर लोकसभा में पास होने के बाद राज्‍य सभा में यह ब‍िल अटक गया था क्‍योंकि सरकार को जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका. दरअसल, संविधान संशोधन से जुड़े किसी भी बिल को पास कराने के लिए अनुच्छेद 368 के तहत संसद के दोनों सदनों में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई वोट जरूरी होते हैं.

15 मई 1989 को लोकसभा में इस बिल को पेश करते हुए राजीव गांधी ने महात्मा गांधी के विचारों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक आजादी की नींव भारत के हर गांव में स्वशासन की संस्थाओं पर टिकी होनी चाहिए. राजीव गांधी ने महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में तीन तर्क दिए थे. इनमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका, घर के आर्थिक प्रबंधन में उनकी जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को संभालने में उनका योगदान शामिल था.

authorimg
दीप‍िका शर्मा News Editor

दीपिका शर्मा पिछले 7 सालों से News18 Hindi से जुड़ी हुई हैं और इन द‍िनों ‘नॉलेज’ सेक्‍शन के ल‍िए देश-दुनिया की खबरों पर ड‍िटेल और लॉन्‍ग-रीड आर्ट‍िकल्‍स ल‍िखने में माहिर हैं. इत‍िहास के पन्नों …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X