शहडोल:आवासीय विद्यालय की दीवार फांदकर निकलीं छात्राएं, 40 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने की जिद, हड़कंप मचा – Shahdol: Dozens Of Girls Leave Residential School, Walk Toward Collector To Raise Their Complaints

पैदल चलती छात्राएं
November 2, 2026

पैदल चलती छात्राएं
जिले के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों से छात्र-छात्राओं के अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह जयसिंहनगर स्थित आवासीय विद्यालय की दर्जनों छात्राएं अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्यालय की दीवार फांदकर बाहर निकल गईं और पैदल ही शहडोल के लिए रवाना हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
छात्राओं के विद्यालय से निकलने की सूचना पर पुलिस, शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने और उन्हें वापस विद्यालय ले जाने का प्रयास किया। यहां तक कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बस से शहडोल पहुंचाने की व्यवस्था करने की बात भी कही, लेकिन छात्राएं बस में बैठने को तैयार नहीं हुईं। उनका कहना है कि वे पैदल ही शहडोल पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात करेंगी और अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखेंगी।
ये भी पढ़ें: बैतूल: महज 100 रुपये के विवाद में खौफनाक वारदात, बेकसूर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
जिले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों के छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल रहे हैं। इससे पहले बुढ़ार, जैतपुर और गोहपारू क्षेत्र में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब छात्र-छात्राएं पैदल शहडोल पहुंचे थे और कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखी थीं।
वहीं जयसिंहनगर से शहडोल की दूरी 40 किलोमीटर से अधिक है। इसके बावजूद छात्राएं पैदल जाने की जिद पर अड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में छात्रावासों से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, जिनमें प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की गई है। इसके बावजूद छात्राओं का इस तरह विद्यालय छोड़कर कलेक्टर तक पहुंचने का प्रयास करना आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं और वहां विद्यार्थियों की शिकायतों के निराकरण पर सवाल खड़े कर रहा है।
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
