शहडोल:जैतपुर में रात को घर लौट रहे ग्रामीण पर भालू का खूनी हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया – Shahdol: Bear Attacks 45-year-old Man On Way Home; Forest Team Rushes Him To Hospital For Treatment

घायल से मिलने पहुंचे अधिकरी।
November 1, 2026

घायल से मिलने पहुंचे अधिकरी।
बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से लगी जिले की सीमा के कारण शहडोल में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। जिले के जंगलों में भालुओं की मौजूदगी के बीच जैतपुर वन परिक्षेत्र के अमहा गांव में घर लौट रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में 45 वर्षीय कुंवर सिंह गोंड घायल हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
परिजनों के अनुसार कुंवर सिंह बुधवार शाम अपने नए घर गए थे। रात करीब 10 बजे वहां से लौटते समय रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। इस दौरान वे रास्ते में घायल अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जैतपुर ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर: शीतला मंदिर हादसे पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- कलेक्टर-एसपी अब तक पद पर क्यों?
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। घायल को जैतपुर में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एंबुलेंस से बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज, शहडोल भेजा गया। जैतपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर अमित सिंह चंदेल भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायल को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने और शासन के नियमानुसार देय सहायता दिलाने का भरोसा दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर बताई गई।
भालू के हमले में पहले भी जा चुकी हैं दो जानें
जिले में वन्यजीवों के हमले की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। इसी वर्ष केशवाही वन परिक्षेत्र में भालू के हमले से दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्यौहारी क्षेत्र में हाथियों के दो झुंड विचरण कर रहे हैं, जिनमें आधा सैकड़ा से अधिक हाथी होने की जानकारी है। जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। रात के समय जंगल से लगे रास्तों पर आवागमन करते हुए सावधानी बरतना जरूरी है।
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
