शहडोल:कुएं से पानी निकालते वक्त फिसला पैर, दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस – Shahdol: Two Young Men Die After Falling Into Wells While Drawing Water In Separate Incidents

ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना
November 28, 2026

ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार रामदास बैगा (35) पिता स्वर्गीय रामसज बैगा निवासी ग्राम कल्लेह शनिवार को अपने घर में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। युवक के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो रामदास पानी में डूब रहा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और युवक को बाहर निकालने के लिए मदद मांगी।
ये भी पढ़ें: अब छात्रों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट: ओम जाप, संगीत और नृत्य से होगी स्ट्रेस की जांच,मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा
परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में युवक की मौत कुएं में डूबने से होना सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी एक 28 साल के युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई है बताया गया कि युवक घर के कुएं से पानी निकल रहा था तभी वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई है।
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
November 27, 2026
बैठक में मौजूद अधिकारी विस्तार जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
November 26, 2026
पोनांग तालाब का निरीक्षण करतीं सीएमओ विस्तार शहर के सर्किट हाउस के समीप स्थित पोनांग तालाब में अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहे ग्रीन स्पेस पार्क का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पार्क का निर्माण महज 17 प्रतिशत ही पूरा हो सका […]
