शहडोल:स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों को सताता है हाथियों का डर, जंगल के रास्ते घर लौटने की मजबूरी – Shahdol: Students Walk Through Elephant-prone Forest After Dark, Two-shift School Schedule Under Scrutiny

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर
November 28, 2026

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर
बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते ही जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी जान की चिंता भी सताने लगी है।
ग्राम शहरगढ़, सतखुरी और अंबार -13 से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बाणसागर स्कूल पढ़ने आते हैं। विद्यार्थियों के गांव और विद्यालय के बीच जंगल का रास्ता पड़ता है। छात्रों का कहना है कि दो पालियों में स्कूल संचालित होने के कारण घर पहुंचते-पहुंचते शाम हो जाती है और अंधेरा छा जाता है। वर्तमान में क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी से दहशत बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को हाथियों से सामना होने का डर सताता रहता है।
ये भी पढ़ें: बैतूल: रास्ते से ट्रक हटाने को कहा तो मुनीम पर किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात, गिरफ्तारी की मांग
34 शिक्षक, फिर भी व्यवस्था पर सवाल
विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की गई है। आरोप है कि करीब 34 शैक्षणिक स्टाफ पदस्थ होने और गणित-हिंदी के पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद कक्षा 6 से 8 तक प्रथम पाली में इन विषयों के शिक्षक नहीं लगाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुमोदन का हवाला देकर दो पालियों में स्कूल संचालन किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
मरम्मत के लाखों खर्च, फिर दो पालियों में स्कूल
शिकायत में कहा गया है कि जर्जर भवन का हवाला देकर दो पालियों में स्कूल चलाया जा रहा है, जबकि पिछले वर्ष भवन मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। मरम्मत कार्य के प्रमाणीकरण और खर्च की निष्पक्ष वित्तीय जांच की मांग की गई है। इसके अलावा शिक्षकों की छुट्टियों में कथित पक्षपात, गणित शिक्षकों के 90 दिन के सीसीएल और वरिष्ठ शिक्षकों को प्रभार नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी से प्रभारी प्राचार्य की कार्यप्रणाली की जांच, वित्तीय गतिविधियों का परीक्षण और नियमित प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े इन सवालों पर क्या कदम उठाता है।
November 28, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों […]
November 27, 2026
बैठक में मौजूद अधिकारी विस्तार जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
November 26, 2026
पोनांग तालाब का निरीक्षण करतीं सीएमओ विस्तार शहर के सर्किट हाउस के समीप स्थित पोनांग तालाब में अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहे ग्रीन स्पेस पार्क का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पार्क का निर्माण महज 17 प्रतिशत ही पूरा हो सका […]
