शादी से मुकरा दूल्हा:फेरों से पहले छोड़ा मंडप, कार की मांग पूरी न होने पर इंकार करने का आरोप; पढ़ें मामला – Groom Refuses To Marry In Bhindukhatta

ग्राफिक्स
November 20, 2026

ग्राफिक्स
बिंदुखत्ता में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हा सात फेरों से ठीक पहले मंडप छोड़कर भागने लगा। युवती पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने के कारण कारण दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद देर रात तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा।
बिंदुखत्ता निवासी युवती का विवाह कालाढूंगी के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। दोनों के बीच एक साल से मोबाइल पर बातचीत चल रही थी। बृहस्पतिवार को बरात धूमधाम से बिंदुखत्ता पहुंची। नाश्ता-खाना और जयमाला की रस्म भी हंसी-खुशी संपन्न हो गई। जैसे ही मंडप में फेरों की तैयारी शुरू हुई, दूल्हे ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। उसने युवती पर इधर-उधर देखने का आरोप लगाया और विवाह करने से मना कर दिया। दूल्हे के तेवर देखकर बराती भी धीरे-धीरे मौके से गायब हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर बिंदुखत्ता पुलिस चौकी पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद चौकी प्रभारी गौरव जोशी दूल्हे को लालकुआं कोतवाली ले आए।
लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि सहमति नहीं बनने पर तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शादी समारोह में देर रात विवाद का मामला सामने आया था। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था। मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच 66 कर कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल
November 20, 2026
दो हफ्ते हो गए, आखिर मेरा बेटा आसमान में उड़ गया या उसे जमीन खा गई। वह कहां चला गया, उसका कुछ तो पता चले… चीना पीक की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए बीटेक छात्र अर्णव सिंह के पिता पंकज कुमार की यह बेबसी उन सवालों को बयां कर रही है, जिनका जवाब 14 दिन […]
November 20, 2026
भीमताल( नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं के लिए एडोलसेंस (किशोरावस्था की समस्याएं एवं समाधान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य धमेंद्र सिंह बसेड़ा ने किया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महिमा पांडे ने छात्राओं से संवाद किया। क्विज में डंपी प्रथम, भावना बोरा […]
November 20, 2026
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में अब लकड़बग्घों के संरक्षण की योजना बनाई जा रही है। पार्क प्रशासन ने जंगल में इनकी लगातार मौजूदगी के बाद विस्तृत शोध कराने का निर्णय लिया है। इस शोध से लकड़बग्घों की ऐतिहासिक स्थिति, वर्तमान संख्या और विचरण क्षेत्र का आकलन होगा। सीटीआर और आसपास के वन प्रभागों में […]
