रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शाम ढलते ही रंगों में डूबा आसमान:नैनीताल में विंटर लाइन का दुर्लभ और खूबसूरत नजारा, लोग हुए मंत्रमुग्ध – Rare And Beautiful View Of The Winter Line In Nainital
नैनीताल

शाम ढलते ही रंगों में डूबा आसमान:नैनीताल में विंटर लाइन का दुर्लभ और खूबसूरत नजारा, लोग हुए मंत्रमुग्ध – Rare And Beautiful View Of The Winter Line In Nainital

November 27, 2026


Rare and beautiful view of the winter line in Nainital

नैनीताल

विस्तार

सरोवर नगरी इन दिनों प्रकृति के एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारे की साक्षी बन रही है। यहां शाम ढलने के साथ ही पश्चिमी क्षितिज पर आसमान में रंगों की ऐसी अद्भुत छटा बिखर रही है जिसे देखकर लोग बरबस ठहर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पहाड़ों के पीछे डूबते सूरज की लालिमा और क्षितिज पर नजर आती रंगों की समानांतर पट्टियां इन दिनों विंटर लाइन के आकर्षक दृश्य का एहसास करा रही हैं।

सुनहरी, नारंगी, गुलाबी और गहरी लालिमा से सजा आसमान ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी चित्रकार ने विशाल कैनवास पर अपनी कूची से प्रकृति की सबसे खूबसूरत तस्वीर उकेर दी हो। शाम के समय यह नजारा नैनीताल की खूबसूरती में एक नया आकर्षण जोड़ रहा है। विंटर लाइन खासियत यह है कि सूर्यास्त के दौरान आसमान में एक ऐसी आभासी क्षैतिज रेखा दिखाई देती है जो वास्तविक क्षितिज से अलग नजर आती है। इसके ऊपर आसमान चमकीले रंगों से दमकता है जबकि नीचे की ओर गहरे सलेटी, बैंगनी और मटमैले रंगों की पट्टी दिखाई देती है।

मौसम विज्ञान के जानकारों के अनुसार, इस अद्भुत दृश्य के पीछे वायुमंडल की विशेष परिस्थितियां काम करती हैं। सर्दियों में पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों की हवा के तापमान में अंतर के कारण यह स्थिति बनती है। इस दौरान वातावरण में मौजूद धूल, नमी और सूक्ष्म कणों से गुजरते हुए सूर्य की किरणों का अपवर्तन होता है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X