रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:एंबुलेंस जाने के लिए नहीं मिल रही जगह, सड़क पर उतर रहे मरीज – No Space For Ambulances To Pass; Patients Are Having To Get Out Onto The Road

November 27, 2026


पिथौरागढ़। जिला अस्पताल प्रबंधन के साथ ही पुलिस-प्रशासन की लापरवाही मरीजों की जान आफत में डाल रही है। अस्पताल परिसर में वाहन पार्क होने से एंबुलेंस नहीं जा पा रही है। तीमारदारों के लिए सड़क पर मरीजों को उतारना मजबूरी बन गया है। यहां से मरीजों को तीमारदार पीठ पर या स्ट्रेचर के सहारे अस्पताल के भीतर पहुंचाने के लिए मजबूर हैं। गंभीर मरीजों की समय पर अस्पताल के भीतर न पहुंचने से जान आफत में फंस रही है।

जिला अस्पताल परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बाद भी परिसर निजी वाहनों की पार्किंग बनकर रह गया है। कई मरीजों के साथ आए तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी अपने वाहनों को बेखौफ और बेतरतीब तरीके से अस्पताल परिसर में पार्क कर रहे हैं जो मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों और गांवों-कस्बों से 25 से अधिक मरीज एंबुलेंस में जिला अस्पताल पहुंचते हैं इनमें दिल की बीमारी से जूझ रहे लोग भी शामिल हैं।

अस्पताल परिसर में दोपहिया और चौपहिया वाहनों के पार्क होने से एंबुलेंस भीतर प्रवेश नहीं कर पा रहीं हैं। ऐसे में मरीज सड़क पर उतारकर पैदल चलकर या तीमारदार की पीठ या फिर स्ट्रेचर पर इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग खुद मानता है कि दिल के मरीजों को पैदल चलाना खतरे से खाली नहीं है। जिला अस्पताल में मजबूरी ऐसी बनी है कि तीमारदारों के लिए उन्हें भी पैदल या पीठ पर इमरजेंसी में पहुंचाना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनी है अलग से पार्किंग

अधिकारियों के मुताबिक जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के वाहन ब्लड बैंक के पास पार्क करने की व्यवस्था है। इसके बाद भी वे अस्पताल परिसर में ही वाहन पार्क कर मरीजों के लिए आफत खड़ी कर रहे हैं। वहीं कई तीमारदार या अन्य लोग अपने वाहनों को अस्पताल परिसर में पार्क कर घंटों गायब हो रहे हैं। न तो अस्पताल प्रबंधन और ना ही पुलिस-प्रशासन को मरीजों की यह समस्या नजर आ रही है। सं

केस एक

थल से मरीज को लेकर पहुंचे केशर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में जाने के लिए रास्ता नहीं मिला। ऐसे में मरीज को सड़क पर उतारकर उसे पीठ पर ढोकर इमरजेंसी में पहुंचाया। एंबुलेंस के लिए अस्पताल में जगह न मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

—

केस दो

मड़मानले क्षेत्र से मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदार कैलाश ने बताया कि अस्पताल परिसर में अन्य वाहनों के पार्क होने से एंबुलेंस को प्रवेश के लिए जगह नहीं मिली। करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस सड़क पर खड़ी रही। बमुश्किल अस्पताल परिसर से वाहन हटने पर एंबुलेंस भीतर जा सकी।

जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही तीमारदार और अन्य लोग भी अपने वाहन पार्क कर रहे हैं। जल्द ही अस्पताल परिसर में पार्क वाहनों को हटाया जाएगा। वर्तमान में पीआरडी जवान न होने से भी दिक्कत आ रही है। जल्द व्यवस्था में बदलाव व सुधार किया जाएगा। – डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X