बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शिलाई गोलीकांड:आरोपी गिरफ्तार, बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची थी साजिश – Shilai Shooting Incident: Accused Arrested; Plot Hatched Out Of A Grudge Over The Elopement Of His Sister
शिमला

शिलाई गोलीकांड:आरोपी गिरफ्तार, बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची थी साजिश – Shilai Shooting Incident: Accused Arrested; Plot Hatched Out Of A Grudge Over The Elopement Of His Sister

November 18, 2026


Shilai shooting incident: Accused arrested; plot hatched out of a grudge over the elopement of his sister

शिलाई गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर एक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे की ओर से घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में हत्या की साजिश रची थी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने दी। एसपी एनएस नेगी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को रविंद्र सिंह पुत्र खयाली राम निवासी गांव क्यारटा पिपलटी ने पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव चांदपुर धार से अपने घर लौट रहा था। सुबह करीब 7:20 बजे कोटी उतरोऊ मोड़ के पास अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे खजान सिंह नीचे गिर गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X