सड़क पर बिखर गए बहन की शादी के कार्ड, परेशान युवक की मदद को दौड़े अनजान लोग, भावुक कर देगा वीडियो!
Last Updated:
बहन की शादी के कार्ड लेकर जा रहे एक युवक का बैग अचानक हाईवे पर खुल गया और सभी कार्ड सड़क पर बिखर गए. युवक अकेले उन्हें समेटने लगा, तभी राहगीरों ने अपने वाहन रोककर उसकी मदद की. अनजान लोगों की इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
AI Image
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी गुस्सा आता है. सड़क पर लड़ाई-झगड़े और हादसों के वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं जो इंसानियत और आपसी मदद की खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. इसमें एक युवक अपनी बहन की शादी के कार्ड लेकर जा रहा था, लेकिन अचानक उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह बीच सड़क पर परेशान हो गया. हालांकि, इसके बाद अनजान राहगीरों ने जो किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.
अचानक सड़क पर बिखर गए शादी के सभी कार्ड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, एक युवक अपनी बहन की शादी के निमंत्रण कार्ड लेकर जा रहा था. उसे ये कार्ड रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों तक पहुंचाने थे. जाहिर है कि शादी का मौका होने के कारण ये कार्ड उसके लिए बेहद खास थे. लेकिन रास्ते में अचानक उसका बैग खुल गया या फट गया और उसमें रखे तमाम शादी के कार्ड सड़क पर बिखर गए. युवक के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं था. हाईवे पर तेज रफ्तार से गाड़ियां गुजर रही थीं और सड़क पर दूर-दूर तक कार्ड फैले हुए थे. ऐसे में वह समझ नहीं पा रहा था कि किस तरह सभी कार्ड इकट्ठा करे और खुद को गुजरते वाहनों से सुरक्षित भी रखे.
बहन की शादी के कार्ड लेकर जा रहे इस लड़के की हाईवे पर अचानक बैग फट गई और सारे कार्ड सड़क पर बिखर गए।
लड़का अकेले कार्ड समेटने की कोशिश कर रहा था
यह देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और बिना देर किए कार्ड उठाने में उसकी मदद करने लगे।
देखते ही देखते कई लोग इस काम में जुट गए। लोगों की इस मदद को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। सच में आज भी इंसानियत जिंदा है।
