महम। पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने रविवार को श्री कृष्ण गौशाला में सांसद निधि से तैयार किए गए शेड का उद्घाटन किया। गोशाला के लिए एक ट्रैक्टर भी प्रदान किया। पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की भाजपा सरकार गोसेवा और गोसंरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
गोमाता की सेवा संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। गोशालाओं में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि महम हलके की गोशालाओं के लिए पिछले दिनों 90 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है ताकि गोशालाओं में आवश्यक विकास कार्य और व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जा सकें। इस अवसर पर महंत सतीश दास, अजीत अहलवात, नवनीत राठी अध्यक्ष ब्लॉक समिति, बसंत गिरधर उप प्रधान नपा, मंडल प्रभारी सतपाल सड़ाना, मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री, जोगिंदर गिरोत्रा, महासिंह सैनी, कविता खरखडा सहित अन्य लोग रहे।
फोटो महम स्थित श्रीकृष्ण गोशाला संचालकों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते पूर्व सांसद। स्रोत पार्टी