रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सहारनपुर:चंद्रशेखर के घर पहुंचे ओवैसी, गली में उतरकर पैदल गए अंदर; बाहर गूंजे- देखो कौन आया, शेर आया – Asaduddin Owaisi Arrives In Saharanpur With Mp Chandrashekhar Azad, Supporters Raise Slogans
सहारनपुर

सहारनपुर:चंद्रशेखर के घर पहुंचे ओवैसी, गली में उतरकर पैदल गए अंदर; बाहर गूंजे- देखो कौन आया, शेर आया – Asaduddin Owaisi Arrives In Saharanpur With Mp Chandrashekhar Azad, Supporters Raise Slogans

November 21, 2026


Asaduddin Owaisi Arrives in Saharanpur with MP Chandrashekhar Azad, Supporters Raise Slogans

सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी।

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सहारनपुर पहुंचे। छुटमलपुर में शनिवार दोपहर राजनीतिक हलचल उस समय बढ़ गई, जब एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके आवास पर पहुंचे।

दोपहर करीब एक बजे दोनों सांसद हरिजन कॉलोनी की गली नंबर दो स्थित चंद्रशेखर के घर पहुंचे। गली संकरी होने के कारण कार गेट के अंदर नहीं जा सकी। ऐसे में ओवैसी कार से बाहर उतरे और पैदल ही घर के अंदर पहुंचे। इस दौरान बाहर मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर पहुंचे ओवैसी: सांसद चंद्रशेखर आजाद भी रहे साथ; डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे दोनों नेता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X