शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सागर:जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू, बंडा पहुंचा आयोग,अफसरों की भूमिका और मौत के कारणों की होगी पड़ताल – Sagar: Judicial Probe Into Toxic Liquor Tragedy Begins, Commission Examines Deaths And Officials’ Role
सागर

सागर:जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू, बंडा पहुंचा आयोग,अफसरों की भूमिका और मौत के कारणों की होगी पड़ताल – Sagar: Judicial Probe Into Toxic Liquor Tragedy Begins, Commission Examines Deaths And Officials’ Role

October 31, 2026


Sagar: Judicial Probe Into Toxic Liquor Tragedy Begins, Commission Examines Deaths and Officials’ Role

जहरीली शराब कांड की जांच के लिए बंडा पहुंचा न्यायिक आयोग

विस्तार

जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई 36 मौतों के मामले की जांच के लिए राज्य शासन द्वारा गठित एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने शनिवार को बंडा पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में बना यह आयोग मौतों की वजह तलाशने के साथ-साथ जिम्मेदार अफसरों की भूमिका की भी जांच करेगा।

साक्ष्य जुटाने में जुटी टीम

आयोग के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह चौहान सागर पहुंच चुके हैं। बंडा पहुंची आयोग की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कुछ लोगों से बात की। इसके साथ ही आयोग बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज तथा दूसरे संबंधित विभागों से भी घटनाक्रम की जानकारी ले रहा है। आयोग का मुख्यालय सागर में बनाया गया है। इसका कार्यालय पुराने आरटीओ कार्यालय परिसर में बने छात्रावास भवन में बनाया गया है। जांच पूरी करने के बाद आयोग तीन महीने में शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

ये भी पढ़ें: सीहोर: महोड़िया में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राजस्व मंत्री का काफिला रोककर सुनाई खरी-खरी

जांच का दायरा तय

यह आयोग मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर अपनी जांच पूरी करेगा। आयोग सबसे पहले यह पता लगाएगा कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत और उनके बीमार होने की वजह क्या थी। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी तथ्यात्मक परीक्षण किया जाएगा।

आयोग संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों, पुलिस और दूसरे जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि उन्होंने अपने तय दायित्वों का पालन किया था या नहीं। इसके अलावा आयोग यह भी बताएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए क्या कदम उठाने चाहिए। आयोग इस संबंध में प्रभावी नियंत्रण और निगरानी के उपायों की सिफारिश शासन से करेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X